T20 WC India Squad: कई दिग्गजों की पसंद बना हुआ है Sanju Samson, इन दो खिलाड़ियों को लग सकता है झटका
T20 WC India Squad: इस समय भारत में आईपीएल का क्रेज चढ़ा हुआ है। सभी फ्रेंचाइजी अपने दमखम के साथ टूर्नामेंट में खेल दिखा रही है। कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस सीजन में शानदार खेल दिखाया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस सीजन में अपनी कप्तानी और विकेटकीपिंग बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। एक जून को वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी-20 विश्वकप खेला जाना है। इसके लिए आजकल में ही टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी, बीसीसीआई ने इसके लिए एक मई तक डेडलाइन रखी है।