UP Cabinet Expansion: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया। आज चार नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों सुभासपा और रालोद से एक-एक दो बीजेपी विधायकों कैबिनेट में जगह दी है।
सुभासपा से ओपी राजभर, रालोद से अनिल कुमार और दो बीजेपी विधायकों सुनील शर्मा और दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया गया है। सुनील शर्मा ने साल 2017 और 2022 के यूपी चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट रिकॉर्ड अंतर से जीती थी।
सत्तारूढ़ बीजेपी से नाता तोड़ने और सरकार छोड़ने के 5 साल बाद ओपी राजभर की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में एक बार फिर वापसी हो गई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में शामिल थी, उसने हाल ही में पाला बदल लिया और एनडीए के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी।
बता दें कि, अनिल कुमार मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद के विधायक हैं। वह अपनी पार्टी और बीजेपी के बीच गठबंधन समझौते के तहत योगी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। दारा सिंह चौहान भी पिछले यूपी चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में चले गए थे। फिर वह विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में वापस लौटे और घोसी सीट से उपचुनाव लड़ा लेकिन हार गए। अब वह बीजेपी से एमएलसी है।
सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले चारों नेताओं को बधाई दी। सीएम योगी ने ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान,अनिल कुमार और सुनील शर्मा को बधाई दी। सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!
Read Also: Bharat Jodo Nyay Yatra: शाजापुर में राहुल गांधी को बीजेपी नेता ने दिए आलू, बोले- ‘सोना बनाकर दिखाओ’