Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर ज्योति योजना से लौटी हरियाणा के कई घरों में ज्योति

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: मनोहर लाल के विगत लगभग 10 वर्षों के शासन की सबसे बड़ी खासियत रही है कि सरकार ने हरियाणा के लोगों को चाहे रोजना की जरूरतों के लिए हो या फिर खेती किसानी की जरूरतों के पर्याप्त बिजली मुहैया कराया। साथ ही लाईन लॉस की स्थिती को सुधार कर बिजली महकमें के घाटे को भी पाटा और उपभोक्ताओं को भी बिजली की दरों को संतुलित रख उन्हें लाभ दिया।

जबकि बढ़ती हुई बिजली की खपत के दौर में यह सब करना आसान नहीं था। लेकिन यह सब संभव हो पाया मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण। लेकिन साथ ही सरकार ने ​वैक्लिपक उर्जा के स्रोतों को भी मजबूत किया है ताकि बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके। आपको याद होगा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मनोहर ज्योति योजना 2024 का आरंभ किया था। इस योजना के माध्यम से सरकार लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करती है।

क्या है मनोहर ज्योति योजना

दरअसल सरकार बिजली की वैक्लिपक जरूरतों को पूरा करने के लिए मनोहर ज्योति योजना चलाती है और इसमें भागीदारी के लिए पुख्ता नियम बनाये गये हैं और इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती है।  ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यह योजना  क्या है, इसके लिए आवेदन करने की क्या प्रक्रिया है, कितनी सब्सिडी मिलती है और कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं।

Read Also: UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का विस्तार, दारा सिंह और ओपी राजभर समेत इन चार मंत्रियों ने ली शपथ

क्या है पात्रता

अगर आप भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई पात्रता पूरी करनी होगी। आइये जानते हैं कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है।

योजना के लिए आवेदन करने वाला हरियाणा का रहने वाला हो।

इसके लिए आवेदन गरीबी रेखा परिवार के लोग ही कर सकते हैं।

इस योजना के लिए अप्लाई केवल एक परिवार ही कर सकता है।

आवेदन करने वाले के पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

हरियाणा मनोहर ज्योति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज।

आधार कार्ड होना चाहिए।

पासपोर्ट साइज फोटो।

मोबाइल नंबर।

बैंक खाता।

अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र।

बिजली का बिल।

गरीबी रेखा का राशन कार्ड।

निवास प्रमाण पत्र।

हरियाणा मनोहर ज्योति योजना में आवेदन कैसे करें।

सबसे पहले आपको सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद होम पेज खुल कर आएगा।

फिर आपको न्यू पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा।

इन सभी चीजों को भरने के बाद आपको स्टेट का चयन करने के बाद कैप्चा कोड भरना होगा।

अब वैलिडिटी के बटन पर क्लिक करना होगा।

इस तरह से आपका सरल पोर्टल पर आईडी बन जाएगी।

अब लॉगइन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर साइन इन करें।

इन सभी प्रोसेस को करने के बाद मनोहर ज्योति योजना के लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।

सभी डिटेल्स को भरने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा।

 फिर सबमिट पर क्लिक करें।

इस तरह से आप मनोहर ज्योति योजना के आवेदन कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सब्सिडी

हरियाणा मनोहर ज्योति योजना 2023 के अंतर्गत सोलर पैनल खरीदने वालों को सब्सिडी दी जाएगी, जिससे लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। साथ ही, अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकें। इससे बिजली की कमी पूरी होगी और हर घर बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल 22500 में लगाया जाएगा। सरकार द्वारा 15000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

सरकार लगातार यह प्रयास करती रही है कि हरियाणा में सोलर पैनल खरीदने के लिए हरियाणा मनोहर ज्योति योजना से लोगों काे लाभ मिले ताकि बिजली के भारी बिलों से राहत मिल सके।

Read Also: West Bengal: संदेशखाली मामले की जांच हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी, जांच एजेंसी की हिरासत में रहेगा शेख शाहजहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *