बिहार चुनाव: बिहार में NDA की बड़ी जीत, भाजपा बोली लोगों ने मोदी के विकास मॉडल को चुना

PM Modi And Bihar CM Nitish Kumar

Bihar Elections result: (नई दिल्ली): बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बड़ी बढ़त मिलते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस प्रदर्शन की सराहना की है। भाजपा ने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विकास-केंद्रित राजनीति” पर भरोसा जताया है।

राजग 180 से अधिक सीटों पर बढ़त में

बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से राजग 180 से अधिक पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन को “ऐतिहासिक” बताया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर लिखा राजग बिहार में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मोदी ने दावा किया था कि राजग अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा।

“मोदी–नीतीश की जोड़ी हिट

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भोजपुरी में टिप्पणी करते हुए लिखा बिहार में बंपर जीत हो गईल, जोड़ी मोदी–नीतीश जी के हिट हो गईल।”

राहुल गांधी पर भाजपा का प्रहार

कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा नेहरू जी की जयंती पर राहुल का कांग्रेस को तोहफा बार-बार 95 हार! विरासत भी गई, विश्वसनीयता भी चली गई!”

“लोगों ने फिर मोदी के विकास मॉडल पर विश्वास जताया

भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकास की यात्रा में शामिल होने के लिए राजग को चुना है।
उनके अनुसार, “जनता चाहती है कि राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़े, और यही विश्वास पीएम मोदी की नीतियों में दिखता है। इसी बीच, भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राजद नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि मतगणना के दौरान “लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे पीछे चल रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *