Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की कवायत तेज कर दी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ही यह संभावना जताई जा रही थी कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भी बीजेपी अपना मेयर बनाने की कोशिश केरगी। बता दें कि, दो महीने बाद अप्रैल में दिल्ली मेयर का चुनाव होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी ट्रिपल इंजन की सरकार बना सकती है।
शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वार्ड नंबर 145 एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बैसोया, वार्ड नंबर 183 से पार्षद निखिल चपराना और वार्ड नंबर 152 आरकेपुरम से पार्षद धर्मवीर को सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल करवाया। इसके साथ ही नई दिल्ली से आप पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप बैसोया भी बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब आप पार्षद बीजेपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले भी करीब दर्जनभर पार्षदों ने आप पार्टी छोड़कर कमल थामा था।
अप्रैल में होगा चुनाव
गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की जुगत में लग गई है। यानी केंद्र, राज्य और अब एमसीडी। बीते एमसीडी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मात्र तीन वोट से हार गए थे। आप के महेश खिंची को 133 पार्षदों के वोट मिले थे तो वहीं बीजेपी के किशन लाल को 130 वोट मिले थे।
हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद समीकरण पूरी तरह बदलते दिखाई दे रहे हैं। मेयर चुनाव में जिन 14 विधायकों का वोट डाला जाएगा, उनमें से 10 विधायक इस बार बीजेपी के होंगे। इसके साथ ही मेयर चुनाव से पहले कई और पार्षद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी राजधानी दिल्ली में ट्रिपंल इंजन की सरकार बना सकती है।
Read Also: Maharashtra: लव जिहाद पर फडणवीस सरकार सख्त, DGP की अध्यक्षता में पैनल का गठन