Delhi Chunav 2025: बीजेपी ने दिल्ली को बनाया क्राइम कैपिटल, AAP की सरकार आने पर कॉलोनियों में होगी गार्डों की तैनाती, केजरीवाल ने किया ऐलान  

Delhi Chunav 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीते समय से राजधानी में अपराध बहुत बढ़ा है। खुलेआम गैंगवार हो रही है और कॉलोनियों में चोरी डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस समय जनता अपराध को लेकर बहुत परेशान है। बीजेपी और केन्द्र सरकार ने राजधानी को क्राइम कैपिटल बना दिया है।

इस समय दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन, हमें दिल्ली वासियों की चिंता है। यहां की दो करोड़ जनता हमारा परिवार है। यहां अगर जनता को दर्द होता है तो केजरीवाल के सीने में दर्द होता है। मैं राजधानी के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार बनने पर हम कॉलोनियों में गार्डों की तैनाती करेंगे और अपराध को खत्म करने का काम करेंगे।

आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाने के बाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति करने के लिए हम उचित धन राशि देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि जितनी आरडब्ल्यूए हैं, उन्हें अपने-अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उचित राशि दी जाएगी। इसके मापदंड तय किए जाएंगे कि किस इलाके में कितनी धनराशि देनी है। हम दिल्ली वासियों को बेसिक सुरक्षा देना चाहते हैं ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

आम आदमी पार्टी का ध्येय एक भयमुक्त और अपराधमुक्त राजधानी बनाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएं। बीजेपी की केन्द्र सरकार को दिल्ली वासियों से कोई लेना देना नहीं हैं, बीते कुछ समय में अपराध चरम सीमा पर रहा है। हमने अपराध को लेकर गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी लेकिन कोई ठोस जवाब या कार्रवाई नहीं की गई।

Read Also: http://Sambhal Riots: योगी सरकार का बड़ा आदेश, संभल के 1978 दंगों की फिर से होगी जांच, एक सप्ताह के अंदर सौंपनी होगी रिपोर्ट

बीजेपी कटवा रही वोट- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी धरना पार्टी बन गई है। मैं अपने घर के बाहर इनके लिए टेंट लगवा दूंगा, जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर बदल सकते हैं। बीजेपी बहुत ही दोगली पार्टी है। मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संसद में कहा था कि हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं। इसकी शिकायत करने हम चुनाव आयोग गए थे। लेकिन ये मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जितने विधायक पूर्वांचल से आम आदमी पार्टी ने बनाए, उतने किसी पार्टी से नहीं बनाए। बीजेपी चुनाव को लेकर झूठा बहाना बनाकर जनता के वोट कटवा रहे हैं।

Read Also: Chhattishgarh: मुंगेली में प्लांट की चिमनी गिरी, 8 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा लोग दबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *