Chhattishgarh Hadsa: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे कई मजूदर दब गए हैं जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 8 मजदूरों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा मजदूर अभी तक दबे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक स्टील प्लांट के चिमनी गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। वहीं कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार शाम को यह हादसा हुआ। निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। अब तक करीब 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो मजदूरों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंगेली जिले के एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल मजदूरों को बचाया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि इमारत के मलबे में कई और मजदूर फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
पूर्व सीएम ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि मुंगेली जिले के एक स्टील प्लांट में चिमनी गिरने से मजदूरों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख सहन करने का सामर्थ्य दें। मलबे में दबे हुए मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Read Also: http://Delhi Chunav 2025: बिजली, पानी और धार्मिक स्थलों को मिलेगी सौगात, बीजेपी कर सकती है बड़ा ऐलान