UP Byelection Voting Live: मीरापुर और कुंदरकी सीट पर मतदान के दौरान बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

UP Byelection Voting Live: आज उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन सीटों पर बीजेपी नौ से आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मीरापुर सीट पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी रालोद ने अपना प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी कांग्रेस के सहयोग से सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोक रही है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने भी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा है।

समाजवादी पार्टी ने मीरापुर सीट पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है। सपा का कहना है कि पार्टी मतदाताओं के साथ प्रशासन अभद्रता कर रहा है। मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। नाराज मतदाताओं ने मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट पर काकरोली में बस स्टैंड के पास पुलिस टीम पर छतों से पथराव कर दिया। पथराव में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इससे पूर्व किसान इंटर कॉलेज में मतदान को पहुंचे लोगों का आरोप था कि उन्हें मतदान से रोका गया। आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज होने के बावजूद वोट डालने नहीं दिया गया। आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड पर भी इसकी चर्चा की, जिस पर लोगों ने आक्रोश जताया।

इसके कुछ देर बाद पुलिस फोर्स बस स्टैंड के समीप से गुजरी तो पथराव किया गया। जिस क्षेत्र से पथराव हुआ है वह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। पथराव में थाना प्रभारी राजीव शर्मा समेत कई सिपाही घायल बताए जा रहे हैं। पथराव के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मोर्चा संभाल लिया है।

Read Also: http://यूपीए में ज्यादा विस्तार, एनडीए पर वार पर वार

सुरक्षा चाक चौबंद

बता दें कि, सुबह नौ बजे तक 9.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताब‍िक, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सुबह 9 बजे तक सबसे ज्‍यादा 13.59 प्रत‍िशत मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम गाज‍ियाबाद सीट पर 5.36 प्रत‍िशत वोट डाले गए हैं। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारियां की है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा चाक चौबंद हैं।

प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 34.35 लाख मतदाता 90 प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय करेंगे। इनमें 11 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। आज 20 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे।

Read Also: http://Haryana Vidhansabha Session Live: विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, सीएम सैनी बोले- 50 और 100 गज के 5 लाख प्लाट गरीबों को दिए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *