पूंजीवाद के दो आयाम- दोहरा चरित्र और झूठा बयान
कांग्रेस और अडानी समूह के बीच गठजोड़ और सिसापूंयी रिश्ता किसी पाखंड की पराकाष्ठा से कम नहीं है। कांग्रेस अडानी और बीजेपी गठजोड़ की सभी मोर्चों पर मुखर होकर आलोचना करती है। लेकिन, दोनों के रिश्तों और सियासी लाभ की बात की जाए, तो कांग्रेस के अडानी साम्राज्य के साथ अतीत और वर्तमान रिश्ते कुछ और ही कहानी बयां करते हैं, जो सियासी लाभ की ओर इशारा करते हैं।