Byelection Voting Live: मतदान के बीच बुर्के पर घमासान, बीजेपी-सपा आमने-सामने, अखिलेश यादव बोले- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की नौकरी, पेंशन, पीएफ और इज्जत भी जाएगी

Byelection Voting Live 2024: पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, उत्तराखंड और पंजाब की 15 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन 15 में से 13 सीटें ऐसी है, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई है और दो सीटें ऐसी हैं, जिन पर एक नेता के निधन और दूसरे नेता के जेल चले जाने के बाद खाली हुई है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है। इसके अलावा पंजाब की चार, केरल की एक, महाराष्ट्र की एक और उत्तराखंड में भी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

मतदान प्रक्रिया के बीच इस समय बुर्के में वोट डालने को लेकर विवाद हो रहा है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने हैं। समजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रदेश प्रशासन सपा मतदाताओं को बुर्के की आड़ में परेशान कर रहा है और मतदान से वंचित किया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि बुर्के की आड़ में समाजवादी पार्टी बोगस मतदान करा रही है।

बुर्के विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। बीजेपी का कहना है कि बिना पहचान के कराया गया मतदान फर्जी है। बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि बुर्का पहनकर वोट देने जाने वाली महिलाओं को जांच के नाम पर परेशान न किया जाए। अखिलेश ने भी आज कहा कि पुलिस मतदाताओं की आईडी चेक नहीं कर सकती है।

बीजेपी ने आयोग से कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र स्थित मस्जिद तथा मदरसों में बाहर के विधानसभा क्षेत्रों से आए हुए व्यक्तियों को ठहराया गया एवं इन लोगों के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर मतदान कराया जा रहा है। निर्वाचन आयोग इसका अति शीघ्र संज्ञान लेकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर फर्जी मतदान को रोके।

सपा प्रमुख की चेतावनी

सपा प्रमुख ने भी इस बीच ट्वीट कर कहा कि अगर निर्वाचन आयोग का कोई जीता-जागता अस्तित्व है तो वो जीवंत होकर कार्रवाई करे। अखिलेश ने कहा है कि लोगों की आईडी पुलिस चेक न करे। ⁠रास्ते बंद न किये जाएं। वोटर्स के आईडी ज़ब्त न किये जाएं। असली आईडी को नक़ली आईडी बताकर जेल में डालने की धमकी न दी जाए। मतदान की गति घटायी न जाए। समय बर्बाद न किया जाए, ज़रूरत पड़ने पर वोटिंग का टाइम बढ़ाया जाए। प्रशासन सत्ता का प्रतिनिधि न बने। चुनावी गड़बड़ी की सभी वीडियो रिकार्डिंग का रीयल टाइम संज्ञान लेकर तत्काल बेईमान अधिकारी हटाए जाएं।

Read Also: http://Haryana Vidhansabha Session Live: विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, सीएम सैनी बोले- 50 और 100 गज के 5 लाख प्लाट गरीबों को दिए जाएंगे

अगर कोई अधिकारी सरकार का प्रतिनिधि बनेगा तो उसकी नौकरी के साथ-साथ पीएफ, पेंशन और इज्जत भी चली जाएगी। अधिकारियों को निष्पक्ष होकर लोकतंत्र के लिए काम करना चाहिए। अधिकारियों को सरकार का प्रतिनिधि बनने से बचना चाहिए। हम पूरे चुनाव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश में बुर्का विवाद पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिन्वा ने कहा है कि जो भी वोट डालने आएगा उसका चेहरा देखा जाएगा। बीजेपी और सपा के पत्रों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए नवदीप रिन्वा ने कहा है कि नियम ये है कि जो भी वोट डालने आएगा उसका चेहरा देखा जाएगा। उसका वोटर कार्ड देखा जाएगा। वोटर लिस्ट में उसके नाम के साथ फोटो का मिलान होता है। पर्दानशीं महिलाएं जहां ज्यादा होती है वहां महिलाकर्मियों को लगाया जाता है और वो पहचान सुनिश्चित करती हैं। यही व्यवस्था होती है।

Read Also:http://UP Byelection Voting Live: मीरापुर और कुंदरकी सीट पर मतदान के दौरान बवाल, पुलिस टीम पर पथराव, एसएचओ घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *