Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीटों को लेकर फॉर्मूला तय, 156 सीटों पर ताल ठोकेगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को मिली इतनी सीटें

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी सियासी दल जोर-शोर से अपनी तैयारियों को परवान चढ़ाने में जुटे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर सभी पार्टियां बैठक कर रही है। इस क्रम में सत्ताधारी महायुती में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गई है।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी 156 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 78 से 80 और अजित पवार की एनसीपी को 53 से 54 सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा की सीटें हैं। इन सीटों को लेकर बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) में शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है।

साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 105 सबसे ज्यादा सीटें जीती थी। इस बार भी महायुति पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है और सीट शेयरिंग पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। वर्तमान में बीजेपी के 103 विधायक हैं। शिवसेना (शिंदे) के पास 40 विधायक और एनसीपी (अजित) के पास 43 विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ा दल है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली।

Read Also: http://Haryana Ministry Allocate: देर रात बांटे गए मंत्रालय, सीएम सैनी समेत किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने और जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया। एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए। अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है। शरद पवार की एनसीपी भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है। यह दोनों पार्टियां अब एनडीए का हिस्सा है।

Read Also: http://Waqf Board Bill JPC Meeting: वक्फ बिल पर बैठक में बीजेपी सांसद से तीखी झड़प, टीएमसी सांसद चोटिल, हाथ में लगे टांके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *