UP Byelection 2024: तेज प्रताप यादव के नामांकन के बाद बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, सियासी लाभ के लिए कराया बहराइच दंगा…सभी सीटों पर मिलेगी हार

UP Byelection 2024: करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी तेज प्रताप यादव का नामांकन कराने आए अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस समय हिंसा पर सियासत कर रही है। उपचुनाव का लाभ लेने के लिए बीजेपी ने बहराइच में हिंसा कराई है। बीजेपी को पता था कि प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं और जनता के सवालों के जवाब उनक पास नहीं हैँ।

बीजेपी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए दंगा कराया। उन्होंने कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर उपचुनाव बीजेपी हारने जा रही है। करहल की जनता ने तो हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है, इस बार भी सपा को यहां बड़ी जीत मिलने जा रही है। बीजेपी को करहल में बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

पार्टी प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के साथ अखिलेश यादव नामांकन दाखिल कराने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। नामांकन में पूरे सैफई कुनबे ने एकजुटता दिखाई। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने हर परिस्थिति में सपा का साथ दिया है। करहल में इस बार पहले से ज्यादा समर्थन किया है। बीजेपी को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है। इस बार पीडीए की ताकत से बीजेपी डरी हुई है।

Read Also: http://Vidhansabha Chunav 2024: कांग्रेस और जेएमएम में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, सहयोगी दलों को मिली 11 सीटें

सपा का विकास रोका- अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा, कि बीजेपी की सरकार ने जितने फैसले किए हैं, उनसे सबसे ज्यादा भेदभाव-अन्याय का शिकार पीडीए परिवार ही हुआ है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सपा ने जिस रफ्तार से विकास करना शुरू किया था, उसे बीजेपी ने रोक दिया है। संविधान के सारे अधिकार भी अब तक जनता को नहीं मिले। बीजेपी के लोग खुद को संस्थाओं से ऊपर समझते हैं। इनका जो सदस्यता अभियान चल रहा है, उसमें सदस्यता कम जमीनों पर कब्जे ज्यादा हो रहे हैं। इतना भ्रष्टाचार और लूट कभी नहीं हुई, जितनी अब हो रही है।

Read Also:http://Ahoi Ashtami 2024: कब रखा जाएगा अहोई का व्रत, जानें तारीख, व्रत का महत्व और पूजन विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *