Priyanka Gandhi Nomination: वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन से पहले रोड शो, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा मौजूद

Priyanka Gandhi Nomination: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही है। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद वायनाड लोकसभा सीट खाली हुई थी और उपचुनाव की नौबत आई। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी रोड शो निकाल रही है और साथ में पति रॉबर्ट वाड्रा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की और यहां से वह जिला कलेक्टर के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में नामांकन भरने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 35 साल से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है, जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने अपने पिता के लिए पहली बार साल 1989 में चुनाव प्रचार किया था। अब 35 साल हो गए हैं, जब मैंने अपनी मां और भाई के लिए प्रचार किया है। लेकिन, यह पहली बार है कि मैं अब अपने लिए प्रचार कर रही हूं। वायनाड हमेशा से हमारा घर रहा है। वायनाड की जनता ने हमें कभी भी निराश नहीं किया है।

राहुल गांधी ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि, बीते लोकसभा चुनावों में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीतने के बाद राहुल गांधी ने रायबरेली को बरकरार रखने का फैसला किया। इस वजह से वायनाड सीट खाली हो गई थी और उपचुनाव की नौबत आई। भारतीय जनता पार्टी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।

Read Also: http://Waqf Board Bill JPC Meeting: वक्फ बिल पर बैठक में बीजेपी सांसद से तीखी झड़प, टीएमसी सांसद चोटिल, हाथ में लगे टांके

बीजेपी प्रत्याशी नव्या हरिदास पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और साल 2007 में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह कोझीकोड निगम में पार्षद हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य महासचिव के तौर पर भी पार्टी के लिए काम करती हैं।

Read Also: http://Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीटों को लेकर फॉर्मूला तय, 156 सीटों पर ताल ठोकेगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को मिली इतनी सीटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *