Diwali 2024: दिवाली की सही तारीख, शुभ मुर्हूत और पूजन विधि से लेकर जानें सबकुछ

Diwali 2024 Date Auspicious Time: हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पावन पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्यावासियों ने प्रभु राम का स्वागत दीपक जलाकर किया था।  

इस शुभ अवसर पर भगवान राम परिवार के संग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की प्राप्ति होती है। इस बार दिवाली की डेट को लेकर लोगों में असमंसज की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसकी वजह से लोग बेहद कन्फ्यूज हो रहे हैं कि दिवाली का पर्व किस दिन मनाया जाएगा? ऐसे में आइए जानते हैं इस बार यह पावन पर्व कब मनाया जाएगा।

दिवाली की सही तारीख

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 31 अक्टूबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी।

दिवाली का शुभ मुर्हूत

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। 31 अक्टूबर को उपासना करने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है। इस अवसर पर आप मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सकते हैं।

Read Also: http://UP Byelection 2024: तेज प्रताप यादव के नामांकन के बाद बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, सियासी लाभ के लिए कराया बहराइच दंगा…सभी सीटों पर मिलेगी हार

दिवाली पर्व की तारीख…

धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

बड़ी दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा 02 नवंबर को है।

भाई दूज का त्योहार 03 नवंबर को मनाया जाएगा। 

दिवाली का शुभ मूर्हूत…

दिवाली का ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

Read Also: http://Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दकी की हत्या में किसका हाथ? मुंबई पुलिस ने लोरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *