SCO Meeting: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे और एसीओ की बैठक में हिस्स लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने इसकी जानकारी दी है। एससीओ की बैठक की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है। यह बैठक 15-16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
इससे पहले अगस्त में, पाकिस्तान ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में आमंत्रित किया था। तत्कालीन भारत की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि, दोदिनों तक होने वाली इस बैठक में चीन और रूस जैसे देश भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान में एसीओ की बैठक में क्या-क्या होगा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के बाकी का कार्यक्रम क्या है, इसके बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।
क्या है एससीओ ?
एससीओ एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह एक राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है जिसका लक्ष्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखना है। साल 2001 में इसका गठन किया गया था। एससीओ चार्टर पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए और वर्ष 2003 में इसे लागू किया गया था।
Read Also: Health: मक्खन की तरह पिघल जाएगी बाहर निकली हुई तोंद, इन सीड़स का करें प्रयोग
बता दें कि, इस साल 3-4 जुलाई को कजाकिस्तान में हुए SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी शामिल नहीं हुए थे। उनकी जगह विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले साल किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक ने एससीओ की सीएचजी बैठक होस्ट की थी। इसमें भी प्रधानमंत्री मोदी नहीं जा पाए थे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे।