Maharashtra के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय में तीसरी बिल्डिंग से कूदे, अपनी सरकार के खिलाफ दिखाए बागी तेवर

Maharashtra Deputy Speaker: महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। हालांकि सुरक्षा जाली होने की वजह से वो अटक गए और उन्हें नुकसान नहीं हुआ। अजित पवार गुट के विधायक झिरवल को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी मशक्कत करते दिखे। आखिरकार उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित बचा लिया गया।  

उन्होंने धनगर समाज को एसटी कोटे से आरक्षण देने का विरोध करते हुए उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। उनका कहना था कि उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही हैं, इसलिए नाराजगी में वह मंत्रालय से कूद गए। वह लगातार इस आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र में पिछले चार दिन से आदिवासी विधायक गुस्से में दिख रहे हैं। आज कैबिनेट का दिन है और सभी विधायक सीएम एकनाथ शिंदे से मिलते, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी आज मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसे में नाराज विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि नरहरी झिरवल दो दिन पहले भी सीएम से मिलने उनके आवास पहुंचे थे लेकिन इस दौरान भी सीएम शिंदे से बातचीत नहीं हो पाई थी। इसको लेकर विधायक और नाराज हो गए। आज वह अपने मंत्रालय पहुंचे और तीसरी बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इसके बाद कुछ आदिवासी विधायकों ने भी बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, बीजेपी को तगड़ा झटका, अशोक तंवर ने फिर थामा हाथ का साथ

प्रियंका चतुर्वेदी ने घेरा

हालांकि, जाली होने के कारण किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी नेता जाली पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार को घेरा और कहा कि आपस में मराठा और ओबीसी को लड़ाकर ये राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Also: Health: मक्खन की तरह पिघल जाएगी बाहर निकली हुई तोंद, इन सीड़स का करें प्रयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *