Haryana Chunav 2024: जेजेपी की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, एक और विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। अब जेजेपी के एक और विधायक ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले पांच विधायक पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। गुरुवार को नरवाना विधायक राम निवास सूरजखेड़ा ने पार्टी की गतिविधियों से नाराज होकर पार्टी का साथ छोड़ दिया।

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियां मेरी राजनीतिक विचारधारा के विपरीत हैं। इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा देते हैं। जेजेपी से अलविदा कहने के साथ ही उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सूरजखेड़ा ने अपना इस्तीफा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भेज दिया। इससे पहले भी जेजेपी के पांच विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

क्या रही वजह

बता दें कि, रामनिवास सुरजाखेड़ा को साल 2019 में नरवाना विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक थे। उन्होंने 30,692 वोटों के अंतर से अपनी प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी प्रत्याशी संतोष दनौदा को मात दी थी। इस्तीफा देने के बाद विधायक रामनिवास ने कहा कि “जननायक जनता पार्टी से वर्ष 2019 में विधायक चुने गए थे, परन्तु पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नरवाना हलके के विकास कार्यों में उनका सहयोग नहीं किया।

इसी कारण आज मैंने जननायक जनता पार्टी से खुद को अलग किया है। इसके साथ ही विधानसभा सभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। अब मैं अपने सियासी करियर को लेकर जल्द ही जनता और अपने कार्यकर्ताओं को बताऊंगा। जेजेपी ने जनता की मांगों को नहीं माना है इसलिए जेजेपी का प्रदेश में ये हाल हुआ है।

4 अक्टूबर को परिणाम होंगे घोषित

गौरतलब है कि, चुनाव आयोग से मतदान की तारीख एक अक्टूबर को तय की है। 4 अक्टूबर को प्रदेश के परिणाम घोषित होंगे। हालांकि, इस बीच प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आने का दावा ठोक रही है तो वहीं, कांग्रेस लगातार बीजेपी से 10 साल का हिसाब मांग रही है। इसके अलावा भी अन्य कई दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *