Haryana Vidhansabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में किया बदलाव, अब पांच अक्टूबर को होगी वोटिंग, मतगणना डेट में भी बदलाव
Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदान और मतगणना तारीखों में चुनाव आयोग ने बदलाव किया है। अब प्रदेश में एक अक्टूबर की जगह पांच अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। इसके अलावा मतगणना की तारीख को चार से बढ़ाकर आठ अक्टूबर कर दिया गया है।