Haryana Vidhansabha Election 2024: सीएम सैनी करनाल से नहीं…इस सीट से ठोकेंगे चुनावी ताल, कर दिया बड़ा खुलासा

Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। एक अक्टूबर को प्रदेश की जनता नई सरकार चुनने जा रही है। चुनाव को देखते हुए सायास और कयास जोर शोर से लगाए जा रहे हैं। अब अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि वह लाडवा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

Read More

Haryana Chunav 2024: जेजेपी की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, एक और विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। अब जेजेपी के एक और विधायक ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इससे पहले पांच विधायक पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।

Read More

Jammu Kashmir Chunav 2024: कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन, दोनों दल मिलकर ठोकेंगे चुनावी ताल

Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे। दोनों कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला के साथ बैठक की और बाद में दोनों सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया।

Read More

Al Qaeda Terror Arrest: राजस्थान, दिल्ली और यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी, स्पेशल सेल ने 14 आतंकियों को किया गिरफ्तार  

Delhi Police Al Qaeda Terror Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और अलकायदा आतंकी संगठन के 14 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी अलकायदा प्रेरित मोड्यूल के सदस्य हैं। इस मोड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉक्टर इश्तियाक द्वारा किया जा रहा था।

Read More

Kolkata Rape Case: सीबीआई ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, ‘लीपापोती की कोशिश, 30 सालों में नहीं हुई ऐसी लापरवाही’

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना को लेकर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में सीबीआई ने अब तक मामले को लेकर जांच में बताया कि सबूतों को मिटाने की कोशिश हुई है। इसके अलावा ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में आरजी कर अस्पताल की ओर से लापरवाही हुई है।

Read More