Haryana: हरियाणा कैबिनेट की बैठक समाप्त, किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Haryana Cabinet Meeting: चंडीगढ़ में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया और किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कर्मियों की तरफ से समस्या को रखा जाता था आज उस समस्या पर फैसला लिया है। मासिक पेंशन में 2 शर्तों को हटाया गया है। किसी भी लाभार्थी मीडिया कर्मी के खिलाफ कोई मामला दर्ज होने पर अब पेंशन समाप्त नहीं होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में फैसला लिया गया है। जबसे मैंने पदभार संभाला तबसे किसानों के बीच जाने का काम किया है। मैं भी किसान का बेटा हूं, मैं किसान की समस्या को समझता हूं। 21 जुलाई को भी किसान संगठनों से बैठक हुई थी उनके सुझाव को हमने माना है। नायब सैनी ने कहा कि मई, जून और जुलाई में कम बारिश हुई है। कम बारिश के चलते किसान का खर्च ज्यादा होता है। इसको लेकर भी कैबिनेट में मंथन किया गया।

सीएम ने कहा कि चालू खरीफ की फसलों पर किसानों को बोनस देंगे। फल, फूल, सब्जी उगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा। किसान इसके लिए पोर्टल पर अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवा लें। मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के हित में अनुबंधित कर्मचारियों को सेवानिवृती तक सुरक्षित करने का फैसला लिया है। इसमें सभी विभागों में और एचकेआरन के कर्मचारियों को सुरक्षित करने का फैसला लिया है। एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को इसको लाभ मिलेगा।

Read Also: http://Parliament Session: विपक्ष के आरोपों के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने छोड़ी कुर्सी, बोले- हर सीमा को लांघित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *