Haryana: हरियाणा कैबिनेट की बैठक समाप्त, किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान
Haryana Cabinet Meeting: चंडीगढ़ में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया और किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया कर्मियों की तरफ से समस्या को रखा जाता था आज उस समस्या पर फैसला लिया है।