Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने तीन आतंकियों का स्कैच किया जारी, 5 लाख रुपए का रखा इनाम

Jammu Kashmir Terror: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले आतंकियों का स्कैच जारी किया है। पुलिस ने आतंकियों पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा है। बताया जा रहा है कि आतंकी डोडा के ऊपरी इलाकों में छिपे हुए हैं। हाल ही में देसा डोडा के उरार बागी इलाके में हुई आतंकी घटना में शामिल थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक आतंकवादी की सूचना देने पर 5 लाख रुपए का नकद इनाम देने का भी ऐलान किया है।  

बता दें कि, डोडा जिले में 16 जुलाई को एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक कैप्टन और तीन अन्य सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक शैडो ग्रुप ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने ली थी। यह घटना डोडा उरारी बागी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के दौरान हुई थी। गोलीबारी में दो जवान घायल भी हुए थे।

डोडा में हुआ आतंकी हमला हाल के महीनों में जम्मू क्षेत्र में हुई कई आतंकी घटनाओं में से एक था। 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक जम्मू प्रांत के 6 जिलों में करीब एक दर्जन आतंकी हमलों में कई सुरक्षाकर्मी और आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों की तरफ से अन्य आतंकियों को निपटाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Read Also: http://Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस और PAC में अग्निवीरों को मिलेगी प्राथमिकता

आतंकवाद बना चुनौती

घाटी में आतंकवाद सरकार के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है। शनिवार को ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक जवान शहीद हो गया था और एक मेजर रैंक का अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए थे। जवाबी हमले में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम का हिस्सा था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी शामिल होते हैं। भारतीय सेना लगातार आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है।

Read Also: http://Niti Aayog Meeting: ममता बनर्जी भड़ककर बैठक से बाहर निकली, बोलीं- ‘मेरा माइक बंद किया गया’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *