Weather Update: इस बार जमकर बरसेगा मानसून, बड़े शहरों को IMD ने किया अलर्ट, सामान्य से कई फीसदी ज्यादा होगी बारिश
Weather Update IMD Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। उत्तर भारत में भी मानसून दस्तक दे चुका है और शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर में जमकर बरसात हुई। इस दौरान मौसम विभाग ने एक खुशखबरी सुनाई और कहा कि इस बार सामान्य से 6 फीसदी बारिश ज्यादा होगी और मानसून देश पर मेहरबान रहेगा।