Parliament Session 2024: अखिलेश यादव ने सपा सांसद को बताया ‘अयोध्या का राजा’, सदन में मच गया हंगामा

Parliament Session 2024: संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों में अभिभाषण दिया और अभिभाषण के बाद पक्ष और विपक्ष में जोरदार सियासी बवाल देखने को मिला। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐसा बयान दिया कि लोकसभा में हंगामा मच गया। बीजेपी ने अखिलेश के बयान को शर्मनाक बताया।

दरअसल, अखिलेश यादव आज जब संसद पहुंचे तो वो अपने एक सांसद के साथ दिखे। ये सांसद और कोई नहीं, बल्कि फैजाबाद संसदीय सीट से जीते अवधेश प्रसाद थे। अखिलेश फैजाबाद की सीट पर सपा की जीत के बारे में बता रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि बीजेपी ने केवल अयोध्या यानी फैजाबाद को बर्बाद किया, लेकिन सपा वाले लोकतंत्र रक्षा सेवक हैं।

इसी बीच अखिलेश ने कहा कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद रक्षा सेवक तो है ही वो अयोध्या के राजा हैं। अखिलेश के इस बयान पर अब बीजेपी ने एतराज जताया है। बीजपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सपा के सिर पर अहंकार सवार हो गया है, तभी वो ऐसी बातें कर रहे हैं। पूनावाला ने कहा कि अयोध्या के सांसद को “अयोध्या का राजा” कहना शर्मनाक है, क्योंकि ये सिर्फ प्रभु श्रीराम के लिए ही उपयोग होता है।

Read Also: http://Parliament Session 2024: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, कहा- आपातकाल संविधान पर सबसे बड़ा हमला, पेपर लीक की होगी निष्पक्ष जांच

बीजेपी नेता ने कहा कि ये शर्मनाक व्यवहार है। सनातन और हिंदू धर्म और राम चरितमानस का लगातार अपमान करने के बाद अब यह सपा का नया एजेंडा है। सपा के डीएनए में गुंडाराज और सनातन का अपमान है। सपा को धर्म राजनीति से दूर रखना चाहिए। लोकतंत्र का मंदिर देश के विकास और नीति नियमों के लिए होता है। सपा प्रमुख को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

Read Also: http://Ind vs Eng Semifinal T20 WC: क्या हो पाएगा सेमीफाइनल मैच, गयाना में बारिश जारी, कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *