Team India Victory Prade: मुंबई में विश्वविजेताओं का ग्रैंड वेलकम, सड़कों पर उतरी फैंस की भीड़
Team India Victory Prade: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बस से धीरे-धीरे मरीन ड्राइव की ओर बढ़ रहे हैं और फैंस के सैलाब को देखकर लग रहा है कि अभी विक्ट्री परेड शुरू होने में वक्त लग सकता है। इस समय पूरे देश की निगाहें मुंबई पर हैं। लाखों की संख्या में फैंस ने टीम इंडिया की बस को घेर रखा है। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शाम 5 बजे शुरू होनी थी लेकिन, यह शाम 7 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई है।