T-20 WC 2024: भारत पाक महामुकाबले से भारत को तगड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा

T20 WC 2024 Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला रविवार 9 जून को खेला जाएगा। टी-20 विश्वकप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होगी। इस मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं। गुरुवार को केंटिगे पार्क में नेट पर अभ्यास करते हुए रोहित को बाएं हाथ के दस्ताने में गेंद लगी।

इससे पहले रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी बांह पर गेंद लगी थी। तब वह मैच बीच में छोड़कर चले गए थे। शुक्रवार को भी वह अभ्यास करने उतरे। शनिवार को भी उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया। वह पूरी तरह फिट दिख रहे थे। अभी तक टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के खेलने की ज्यादा संभावना है।

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय टीम खुद को तैयार करने में जुटी हुई है। मैच के लिए रोहित ब्रिगेड कड़ी ट्रेनिंग ले रही है। गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बाएं हाथ में गेंद जाकर लगी। फिजियो ने चोट का निरीक्षण किया। हालांकि, रोहित ने प्रैक्टिस नहीं छोड़ी और कुछ देर बाद वह वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए।

बता दें कि, श्रीलंकाई थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट नुवान उनको गेंद फेंक रहे थे। अचानक से गेंद उछली और उनके दस्ताने में लगी। काफी दर्द हुआ, फिजियो उन्हें देखने आए, लेकिन वह दोबारा अभ्यास में जुट गए। इसके बाद उन्होंने कुछ देर दूसरे छोर से बल्लेबाजी की। इस दौरान बल्लेबाजी में उनको कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

Read Also: Politics: राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष, CWC की बैठक में चुनावी परिणाम पर मंथन, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद

पिच में असमान उछाल

सामान्यत: ऐसा कम होता है कि जब कोई बल्लेबाज नेट पर दूसरे छोर से बल्लेबाजी करे। वह कुछ देर बाद चले भी गए। भारतीय टीम जानबूझकर उन तीन प्रैक्टिस पिचों पर अभ्यास करने उतरी जिन पर असमान उछाल था। वह आइजनहवर पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ पिच पर असमान उछाल के लिए खुद को तैयार कर रही है। विराट को भी यहां पर कई गेंदों को खेलने में परेशानी हुई थी।

Read Also: Politics: महाराष्ट्र सियासत में हलचल तेज, शिंदे गुट के 6 विधायकों की उद्धव गुट में शामिल होने की अटकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *