Politics: महाराष्ट्र सियासत में हलचल तेज, शिंदे गुट के 6 विधायकों की उद्धव गुट में शामिल होने की अटकलें

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस आम चुनाव में शिंदे गुट और अजित पवार गुट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और चुनाव में कई सीटों पर बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। शिंदे गुट जो मौजूदा सांसद हैं उनकी भी सीटें बरकरार नहीं रख सका है। मौजूदा सांसदों में से सिर्फ 7 सांसद ही चुने गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे गुट के खेमे में भगदड़ मचने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 6 विधायकों ने ठाकरे समूह में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

Read More

Delhi: एनडीए ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शपथ से पहले नरेन्द्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से लिया आशीर्वाद

NDA Government: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक में शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। संसदीय दल का नेता चुनने के बाद एनडीए के घटक दलों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बताया जा रहा है कि रविवार 9 जून को शाम 6 बजे तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Read More

NDA Meeting Live Update: संसदीय दल के नेता चुने गए नरेन्द्र मोदी, 9 जून को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

NDA Meeting Live Update: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ-साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया ब्लॉक भी लगातार दिल्ली में बैठकें कर रहा है। एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सभी दलों ने नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना। संसदीय दल का नेता चुनने के बाद आज नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दावा पेश करेंगे।

Read More

NDA Meeting Live Update: एनडीए संसद दल की बैठक शुरू, मोदी को चुना जाएगा दल का नेता, पढ़िए पूरा अपडेट

NDA Meeting Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार 4 जून को घोषित हो गए। बीजेपी तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करने से चूक गई लेकिन एनडीए ने 293 सीटें हासिल की है। सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब एनडीए तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने जा रहा है। रविवार 9 जून को तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Read More