Loksabha Chunav 2024 5th Phase Live: पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी, हेमा मालिनी ने बेटी ईशा के साथ की वोटिंग

Loksabha Chunav 5th Phase Live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर मतदान जारी है। इसके अलावा ओडिशा की 35 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। इस चरण में 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता 94,732 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करके अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

Read More

Assam Fire: कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, छात्रों में मची चीख पुकार, बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान

Assam Fire: असम के सिलचर इलाके की बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से बिल्डिंग में चीख पुकार मच गई और छात्रों ने आनन-फानन में बिल्डिंग से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा बच्चे घा्यल हुए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

Loksabha Election 2024: सोनीपत में दहाड़े पीएम मोदी, बोले- पाकिस्तान प्रेम में डूबी कांग्रेस…हम घर में घुसकर मारेंगे

Loksabha Election 2024 PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। अंबाला के बाद प्रधानमंत्री ने सोनीपत में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके नेता खुलेआम वोट जिहाद करने की बात कह रहे हैं और देश के विकास को बाधित करने का काम कर रहे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा दिया।

Read More

Loksabha Chunav 2024: अंबाला में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- घोटालों का रहा कांग्रेस का इतिहास…हमने 10 साल चलाई धाकड़ सरकार

Loksabha Chunav 2024 PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के अंबाला में जमकर गरजे। चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास घोटालों का रहा है। कांग्रेस शासन में हमारी बहादुर सेना को कमजोर करने का काम किया था। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला और हेलिकॉप्टर घोटाला कांग्रेस शासन में हुआ था। हमारे वीर बहादुर जवानों पर जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी होती थी।

Read More

Loksabha Chunav 2024: अंबाला में कांग्रेस पर बरसे पूर्व सीएम मनोहर लाल, बोले- कांग्रेस में हताशा छाई…25 मई कांग्रेस गई

Loksabha Chunav 2024 Manohar Lal: हरियाणा के अंबाला में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने एक चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि चार चरणों के बाद कांग्रेस में हताशा छा गई। सामने हार देख कांग्रेस में बौखलाहट है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं।

Read More

Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस ने निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार किया, सांसद के साथ मारपीट का आरोप

Swati Maliwal Case Vibhav Kumar Arrest: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। विभव पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि केजरीवाल के घर पर मौजूद हैं, सूचना के बाद पुलिस ने विभव को गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Read More

Delhi: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि, पैर और दायीं आंख के नीचे मिले चोट के निशान

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में आंख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई है। स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में साफ है कि उनके बाएं पैर में चोट आई है। दाहिनी आंख के नीचे भी चोट के निशान मिले हैं।

Read More

Delhi: स्वाति मालीवाल की मौजूदगी में पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन, सीएम आवास से निकले बाहर

Swati Maliwal Vibhav Kumar Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आज स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने आईपीसी की धारा 144 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में हैं।

Read More

Loksabha Election 2024: रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील…’मैं अपना बेटा आपको सौंपती हूं’

Loksabha Election 2024 Sonia Gandhi Rahul Gandhi: कांग्रेस की सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया ने रायबरेली में एक चुनावी जनसभा में भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं और यह आपको निराश नहीं करेगा। कांग्रेस ने राहुल गांधी को वायनाड़ लोकसभा सीट के बाद रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को जनसभा के दौरान मंच पर सोनिया के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी खड़े थे।

Read More

Health: गर्मियों में खाए विटामिन C से भरपूर फल, कई बीमारियां रहेगी दूर

Health: गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है ठीक वैसे-वैसे हमारे सामने कई चुनौतियां बढ़ रही है। गर्मी अपने साथ फ्लू, एलर्जी, पानी की कमी और दस्त जैसे कई बीमारियां लेकर आती है। हमें इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें अपनी डाइट में बदलाव करना पड़ता है। हमें अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करना पड़ता है। विटामिन सी सबसे ज्यादा नींबू, कीवी, मौसमी, संतरा और कीनू में पाया जाता है।

Read More