Health: गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है ठीक वैसे-वैसे हमारे सामने कई चुनौतियां बढ़ रही है। गर्मी अपने साथ फ्लू, एलर्जी, पानी की कमी और दस्त जैसे कई बीमारियां लेकर आती है। हमें इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें अपनी डाइट में बदलाव करना पड़ता है। हमें अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करना पड़ता है। विटामिन सी सबसे ज्यादा नींबू, कीवी, मौसमी, संतरा और कीनू में पाया जाता है। यह शरीर की इम्युनिटी बनाए रखने, शरीर को हाइड्रेट करने और त्वचा की चमक बनाए रखने में मददगार होती है।
विटामिन सी से भरपूर फलों के खाने के फायदे…
पाचन तंत्र मजबूत
गर्मियों का मतलब कई लोगों के लिए आउटडोर बारबेक्यू, पिकनिक और मौसमी व्यंजनों का आनंद लेना है। हालांकि, भारी भोजन गर्मियों में पाचन संबंधी परेशानी का कारण बन सकता है। विटामिन C से भरपूर फलों में एंजाइम और फाइबर होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं, नियमितता को बढ़ावा देते हैं और सूजन और कब्ज को रोकते हैं।
ऊर्जावान शरीर
गर्मियां और उमस भरा मौसम आपको थका हुआ महसूस कराता है। विटामिन सी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यह भोजन को ऊर्जा में बदलने और थकान से निपटने में मदद करता है। अपने आहार में स्ट्रॉबेरी, अनानास और कीवी जैसे फलों को शामिल करने से आपको पूरी गर्मियों में ऊर्जावान और सक्रिय रहने में मदद मिल सकती है।
संतुलित मात्रा लेनी चाहिए
पुरुषों के लिए विटामिन सी की दैनिक जरूरत लगभग 90 मिलीग्राम और महिलाओं के लिए 75 मिलीग्राम है। इसलिए प्रतिदिन 100 से 200 ग्राम खट्टे फलों का सेवन उपयुक्त रहता है। हालांकि, हर फल में विटामिन सी की मात्रा अलग हो सकती है। इसलिए आप विटामिन सी से भरपूर फलों का संतुलित मात्रा में ही सेवन करें। ज्यादा सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है।
नोट…दी गई उपर्युक्त जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। ऐसी समस्या होने पर आपको किसी पेशेवर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हम इस आर्टिकल की पुष्टि नहीं