Loksabha Chunav 2024: पीएम मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह, राजनाथ समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार काशी से नामांकन किया है। पीएम के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया और बाद में  काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। नामांकन के बाद पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए झारखंड रवाना हो जाएंगे।

Read More

Delhi Bomb Threat: स्कूल के बाद कई अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, OPD से मरीजों को बाहर निकाला गया

Delhi Hospital Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में जांच के लिए ओपीडी के मरीजों को थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया है। अभी कुछ दिनों पहले राजधानी के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला था। अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है।

Read More

Loksabha Chunav 4th Phase Voting: शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी मतदान, पश्चिम-बंगाल में 75 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Loksabha Chunav 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज मतदान हुआ। इस चरण में एक हजार 717 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग हुई। इसी तरह तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, पश्चिम-बंगाल की आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।

Read More

IPL 2024 PBKS: लीग के बीच में पंजाब को बड़ा झटका, अपने देश लौट गया यह अक्रामक बल्लेबाज

IPL 2024 PBKS Liam Livingstone: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच में पंजाब किंग्स (PBKS) को बड़ा झटका लगा है। पंजाब किंग्स और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) वापस अपने देश लौट गए हैं। लियाम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा कि घुटने में चोट के कारण वह वापस अपने देश जा रहे हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद।

Read More

Health: गर्मियों में भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें यह फल, फायदे की जगह होगा बड़ा नुकसान

Fruit Storage: गर्मियों के मौसम में एक ओर जहां खुद को फिट रखने की चुनौती होती है तो वहीं खाने को लंबे समय तक खराब होने से बचाए रखने तक भी किसी चुनौती से कम नहीं होता। गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण जल्दी फल और सब्जी खराब हो जाती है। ऐसे में हम फल और सब्जी का तापमान कम करने के लिए फ्रिज का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे फल और सब्जियों का तापमान हो जाता है और वह लंबे समय तक खाने योग्य बनी रहती है।

Read More

Loksabha Chunav 4th Phase Voting 2024: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी, कहीं गले मिले नेता, कहीं चले लात घूसे

Loksabha Chunav 4th Phase Voting 2024: आम चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में एक हजार 717 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान जारी है।

Read More

Delhi: स्वाति मालीमाल ने केजरीवाल के पीए पर लगाया मारपीट का आरोप, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

Delhi Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। मालीवाल ने पुलिस पीसीआर को कॉल कर कहा कि उनके साथ दिल्ली सीएम आवास पर मारपीट हुई है। सूचमा मिलने के बाद दिल्ली पुलिस सीएम आवास पहुंच गई। हालांकि, प्रोटोकॉल के चलते सीएम आवास के अंदर नहीं जा सकी।

Read More

CBSE Board Result Live: समाप्त हुआ इंतजार, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम, इस लिंक पर करें चेक

CBSE Board Result Live: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2023-24 का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड ने हाल ही में आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.cbse.nic.in पर अपडेट जारी करके नतीजे जारी करने की तिथि का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक बोर्ड ने दोनों परीक्षाफल की घोषणा 20 मई 2024 के बाद करने को कहा था। हालांकि, अब बोर्ड ने जारी तारीख के पहले ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

Read More

Horoscope 12 May 2024: मेष और कर्क राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी, रविवार को इन राशियों के चमकेगे सितारे  

Horoscope 12 May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 मई रविवार का दिन महतवपूर्ण रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से रूके हुए कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। इसके अलावा जानते हैं कि सभी राशियों के सितारे कैसे रहेंगे।

Read More

Loksabha Chunav 2024: अरविंद केजरीवाल पर अमित शाह का पलटवार, ‘देश का नेतृत्व करते रहेंगे PM Modi’

Loksabha Chunav 2024 Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना दौरा पर हैं। इस दौरान चुनावी जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया है। शाह ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। मैं देश की जनता को आश्वस्त करता हूं कि मोदी जी का पहला कर्तव्य राष्ट्र सेवा है। इस बार बीजेपी तेलंगाना में कम से कम 10 सीटें जीतने जा रही है।

Read More