Assam Fire: असम के सिलचर इलाके की बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से बिल्डिंग में चीख पुकार मच गई और छात्रों ने आनन-फानन में बिल्डिंग से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा बच्चे घा्यल हुए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शनिवार दोपहर असम के सिलचर के शिलांग इलाके की एक बिल्डिंग में हुई। इस मंजिल में कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट चलता है। घटना को दौरान छात्र-छात्राएं वहां मौजूद थे। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 3-4 गाड़ियां पहुंच गई। बताय़ा जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि बच्चों ने इधर-उधर भागना शुरू दिया और इस दौरान दर्जनभर बच्चे बिल्डिंग में फंस गए और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूद दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पर काबू पा लिया और फंसे हुए बच्चों को रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने घटना की सूचना को छात्रों के परिजनों को दे दिया। हालांकि, अभी तक आग लगाने की वजह सामने नहीं आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई।
परिजनों ने जताया रोष
सूचना के बाद छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया और सूचना प्राप्त होने के बाद वह आनन-फानन में इंस्टीट्यूट की ओर दौड़े और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ रोष व्यक्त किया। अभिभावकों ने पुलिस से शिकायत की कि वह मामले की जांच कर बताए कि आग किस वजह से लगी है।