Loksabha Election 2024: रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील…’मैं अपना बेटा आपको सौंपती हूं’

Loksabha Election 2024 Sonia Gandhi Rahul Gandhi: कांग्रेस की सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया ने रायबरेली में एक चुनावी जनसभा में भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं और यह आपको निराश नहीं करेगा। कांग्रेस ने राहुल गांधी को वायनाड़ लोकसभा सीट के बाद रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को जनसभा के दौरान मंच पर सोनिया के साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी खड़े थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा।

इस दौरान सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। सोनिया गांधी ने कहा कि, इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी। मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है। उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था। मैंने राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है जो इंदिरा जी ने और रायबरेली की जनता ने मुझे दी। सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो।

अन्याय के खिलाफ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ जाओ। डरना मत.. क्योंकि संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं बहुत मजबूत हैं। रायबरेली हमेशा से हमारा परिवार रहा है। रायबरेली की जनता ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं। इस बार भी रायबरेली देश को एक नया प्रधानमंत्री देने जा रहा है। यह प्रधानमंत्री संविधान की रक्षा, अन्याय के खिलाफ और कमजोर लोगों की सहायता के लिए रात दिन काम करेगा।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: फतेहपुर में पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- गठबंधन के सपने टूटे खटाखट-खटाखट

गांधी परिवार की है परंपरागत सीट

देश के पहले लोकसभा चुनाव में फिरोज गांधी रायबरेली से लड़े थे। कहा जाता है कि तब कांग्रेस के दिग्गज नेता रफी अहमद किदवई ने फिरोज गांधी से रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने को कहा था। स्वीडिश लेखक Bertil Falk की किताब Feroze: The Forgotten Gandhi में इस बात का जिक्र है। रायबरेली सीट नेहरू-गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है।

इस सीट से फिरोज गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू और सोनिया गांधी तक संसद पहुंचते रहे हैं। अब सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जा चुकी हैं और इस बार राहुल गांधी रायबरेली सीट से उम्मीदवार हैं। सोनिया गांधी ने इससे पहले एक रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र लिखकर भावुक अपील की थी कि अब उम्र के कारण मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी।

Read Also: http://IPL 2024 RCB vs CSK: चेन्नई और बेंगलुरु के मैच में बारिश का साया, आरसीबी के अरमान हो जाएंगे तार-तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *