Delhi: स्वाति मालीवाल की मौजूदगी में पुलिस ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन, सीएम आवास से निकले बाहर

Swati Maliwal Vibhav Kumar Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आज स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने आईपीसी की धारा 144 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में हैं।

शुक्रवार शाम दिल्ली पुलिस राज्यसभा सांसद के साथ सीएम आवास पहुंची और क्राइम सीन रिक्रिएट किया। सीन रिक्रिएट करने के बाद पुलिस और स्वाति मालीवाल दोनों सीएम आवास से बाहर निकल गए हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात स्वाति का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसकी रिपोर्ट भी आज आ जाएगी।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज विभव कुमार को भी तलब किया था। हालांकि, विभव के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस लगातार मामले में तेजी से जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मामले में मुख्य आरोपी विभव कुमार फरार है। गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

अधूरा वीडिया किया वायरल- स्वाति

इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ विभव कुमार को देखा गया था। इसके बाद से विभव का कुछ अता पता नहीं है। आज मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी थी कि यह आधा अधूरा वीडियो है। राजनीति का हिटमैन केजरीवाल खुद को बचाने के लिए यह ओछी हरकत कर रहा है।

Read Also: http://IPL 2024 RCB vs CSK: चेन्नई और बेंगलुरु के मैच में बारिश का साया, आरसीबी के अरमान हो जाएंगे तार-तार

दरअसल, वीडियो में स्वाति मालीवाल को सीएम आवास के कर्मचारी बाहर जाने को कह रहे हैं। इसमें मालीवाल बाहर नहीं जाने की बात कह रही है और पुलिस आने का इंतजार कर रही है। यह वीडियो तेजी से मीडिय़ा और सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है। इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस वार्ता की और इसे बीजेपी की साजिश बताया।

Read Also: Health: गर्मियों में खाए विटामिन C से भरपूर फल, कई बीमारियां रहेगी दूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *