Loksabha Election 2024 PM Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। अंबाला के बाद प्रधानमंत्री ने सोनीपत में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके नेता खुलेआम वोट जिहाद करने की बात कह रहे हैं और देश के विकास को बाधित करने का काम कर रहे हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा दिया।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की झलक दिखती है। वह देश की जनता की प्रॉपर्टी का एक्स-रे करवाएंगे और अपनी जमात को आपकी संपत्ति को बांट देंगे। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और हमें पाकिस्तान से डरना चाहिए। ये नया भारत है हम पाकिस्तान को घर में घुसकर मारेंगे और कांग्रेस पाकिस्तान प्रेम में डूबी हुई है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 10 साल पहले हमारे देश की सीमाओं पर पहले सीजफायर होता था, हमारे सैनिकों पर पत्थरबाजी और गोलीबारी होती थी। हमारे वीर जवान जवाब देने से पहले दिल्ली से अनुमति मांगते थे लेकिन मोदी सरकार ने खुली छूट दे दी। हमारे हरियाणा के छोरे अब गोली नहीं गिनते बल्कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हैं।
हरियाण में 25 मई को मतदान
कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो पांच साल में पांच प्रधानमंत्री देश को मिलेंगे। मोदी सरकार में जो विकास हुआ और देशहित में जो फैसले लिए गए, उन्हें पलटकर रख देंगे। इतना ही नहीं विपक्षी नेता कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को वापस लागू कर देंगे। अगर धारा 370 को फिर से लगाने का प्रयास किया गया तो लेने के देने पड़ जाएंगे।
बता दें कि, हरिय़ाणा प्रदेश में 25 मई को सभी 10 सीटों पर मतदान होना है। इस बार भी प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों से सभी सीटों पर कमल खिलाने की अपील की और कहा कि आप एक-एक वोट मोदी को ताकत और धैर्य देगा। हम पूर्ण बहुमत के साथ एक मजबूत सरकार बनाएंगे। इस देश को विकसित बनाएंगे।