Heat Wave Alert: भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर BSF के जवान की मौत, 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, इन बातों का रखें ध्यान

HeatWave Alert: मई महीने की तपतपाती गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है । दिन पर दिन भरी गर्मी के कारण लोगों की मौत से जुड़ी वारदातें बहुत ही आम होती जा रही हैं । वहीं इससे जुड़ी एक और घटना सामने आई है जहां राजस्थान के जैसलमेर शहर में भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर तैनात एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। माना जा रहा है कि गर्मी से बढ़ रही हीट वेव के कारण सर पर हीट स्ट्रोक पड़ने से जवान की मौत हो गई।

Read More

Karnataka Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश

Karnataka Sex Scandal Prajawal Revanna: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पहली बार मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। रेवन्ना का कहना है कि वह 31 मई को पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ झूठे केस लगाए गए हैं और यह एक राजनीतिक साजिश है। मैं डिप्रेशन में चला गया था। हासन में कुछ ताकतें मेरे खिलाप काम कर रही है क्योंकि मैं राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा हूं। 31 मई को मैं एसआईटी के सामने रहूंगा और सहयोग करूंगा।

Read More

Weather Update: हीटवेव के बीच IMD ने दी खुश होने वाली ख़बर, इस तारीख को मानसून देगा दस्तक

Weather Update IMD Heat Wave: देशभर में जारी भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच सोमवार को मौसम विभाग ने राहतभरी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि 5 दिन बाद केरल में मानसून दस्तक देने जा रहा है। मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। इससे पहले भी मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जताया था और कहा था कि 31 मई तक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी।

Read More

Delhi: विवेक विहार के बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग, सात मासूमों की मौत, आधा दर्जन गंभीर, दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

Vivek Vihar Baby Care Centra Fire: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई और सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चों को बाहर निकाला। आग में झुलसे बच्चों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर करीब आधा दर्जन बच्चों ने इलाज के दौरान मौत हो गई और आईसीयू में भर्ती एक मासूम बच्चे ने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्ज और बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं।

Read More

West Bengal Cyclone Remal Live Update: चक्रवात रेमल ने 135 किमी की रफ्तार से मचाई तबाही, पेड़-खंभे उखड़े…घर की छतें उड़ीं, दो लोगों के मरने की पुष्टि

West Bengal Cyclone Remal Live Update: चुनावी गर्मी के बीच पश्चिम-बंगाल में रविवार देर रात चक्रवाती तूफान रेमल ने अफरा-तफरा मचा दी। तटीय इलाकों में इस चक्रवात से जान-माल दोनों की हानि हुई। चक्रवात के कारण बंगाल में कई जगहों पर लैंडफॉल हुआ, बिजली के खंभे और पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए। इतना ही नही, इस हाहाकार में दो लोगों की मरने की पुष्टि हो चुकी है और प्रभावित इलाकों में कई घंटे बिजली भी बाधित रही।

Read More

Health: गर्मियों में अगर आप भी हैं मैंगो शेक पीने के शौकीन, इससे होने वाले नुकसान को जानकर हो जाएंगे हैरान

Mango Shake Side Effect: गर्मियों का मौसम हमारे लिए कई तरह की स्वास्य संबंधी समस्या लेकर आता है। इस मौसम में खुद को फिट और हेल्दी रखना बड़ी चुनौती साबित होता है। इस मौसम में हम कई तरह के फलों के जूस और ड्रिंक्स का इस्तेमाल करके खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं, इन्हीं में से एक है मैंगो शेक। भीषण गर्मी के बीच बहुत से लोग मैंगो शेक को पीना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट पेय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है और शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है। चलिए अब बिना देरी किए ज्यादा मैंगो शेक पीने से होने वाले नुकसान के बारे में आपको रूबरू कराते हैं।

Read More

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए दी अर्जी, मेडिकल जांच का दिया हवाला

Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य संबंधी हवाला देते हुए जमानत को 7 दिन बढ़ाने की अपील की है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुताबिक, केजरीवाल को PET-CT स्कैन से गुजरना है।

Read More