Swati Maliwal Assault Case Vibhav Kumar: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आज विभव कुमार की पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो रही थी, जिस कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस रिमांड के लिए हमारे पास 14 दिन की समय सीमा है। अभी हम 4 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग कर रहे है, आगे जरूरत होगी तो फिर से रिमांड लेंगे। अब 28 मई को विभव को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस विभव कुमार को लेकर iPhone का डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई भी गई थी। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में फॉर्मेट कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में विभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में लगी है, क्योंकि पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल का डेटा मिलने से इस मामले के अहम सुराग हाथ आ सकते हैं।
सीएम आवास के स्टाफ से हुई पूछताछ
मामले की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। एसआईटी को नॉर्थ दिल्ली की डीसीपी अंजिता चेप्याला लीड कर रही हैं। टीम में इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारी भी हैं। इनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का अधिकारी भी शामिल है, जहां मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी जांच करने के बाद सीनियर्स को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
उधर, पुलिस ने 13 मई को स्वाति से मारपीट और बदसलूकी के वक्त सीएम आवास में मौजूद में स्टाफ से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। पुलिस ने अब तक जो भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स जब्त किए, उन्हें जांच के लिए फोरेंसिंक लेबोरेट्री भेजा गया है। अब विभव कुमार से न्यायिक हिरासत में भी पूछताछ की जाएगी।
Read Also: Haryana: अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत, दो दर्जन घायल