Bollywood: जून में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना संग करेंगे “किंग” फिल्म की शूटिंग, क्या बाप-बेटी की जोड़ी लूट पाएगी महफिल

Bollywood King Movie Shooting: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। जून महीने में बाप-बेटी की जोड़ी फिल्म किंग की शूटिंग करती नजर आएगी। फैंस को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार है। किंग फिल्म में बाप-बेटी की जोड़ी नजर आएगी।  अब देखना यह होगा कि क्य़ा बाप-बेटी की जोड़ी पर्दे पर धूम मचा पाएगी।

Read More

Bhaiyya Ji Movie Review: क्रिटिक्स ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म को बताया ‘ओके-ओके’

Bollywood Bhaiyya ji Movie Review: सिनेमा घरों में अपनी फिल्म से सेंचुरी मार रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ आज रिलीज हो चुकी है। अपनी फिल्मों में निभाए गए बेहतरीन किरदारों से उन्होंने बोलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। भैया जी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब उनके फैंस उनकी मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। भैय्या जी मूवी आज रिलीज हो चुकी है।

Read More

West Bengal: प्रधानमंत्री मोदी के लिए मैं बनाऊंगी मंदिर…रहने की भी करुंगी व्यवस्था, ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?

Mamata Banerjee on PM Modi: शनिवार 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान होना है। मतदान से पहले पश्चिम-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा-सीधा हमला बोला है। बनर्जी का कहना है कि मैं प्रधानमंत्री के लिए एक मंदिर का निर्माण करूंगी और मंदिर में उनके रहने की भी व्यवस्था करूंगी।

Read More

Swati Maliwal Assult Case: केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की न्यायिक हिरासत मिली

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मुख्य आरोपी अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने चार दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Read More

Haryana: अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत, दो दर्जन घायल

Haryana Ambala Accident: हरियाणा के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दना मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।

Read More

Weather Forecast HeatWave: भगवान भास्कर ने तरेरी आंखें…तापमान 48.8 डिग्री के पार, कई लोगों ने गंवाई जान

Weather Forecast HeatWave: मई महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भगवान भास्कर यानी सूर्यदेव ने आंखें इस कदर तरेरी हैं कि पारा 48.8 के पार हो गया। इस हीटवेव में कई लोगों ने जान भी गंवाई हैं।

Read More

RR vs SRH Qualifier 2: आज फाइनल के लिए मिल जाएगी दूसरी टीम, जानें चेपॉक में रन बरसेंगे या विकेटों की लगेगी झड़ी

RR vs SRH Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का आज दूसरा क्वालिफायर मैच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी और 27 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी। आज शाम होने वाला दूसरा क्वालिफायर मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read More

Loksabha Chunav 2024: छठे चरण का मतदान कल, 8 राज्यों की 58 सीटों पर कई पूर्व मुख्यमंत्रियों और केन्द्रीय मंत्रियों की दांव पर साख

Loksabha Chunav 2024 Sixth Phase: लोकसभा चुनाव में छठे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है और 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान 25 मई शनिवार को होना है। इस चरण में कई पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री चुनावी मैदान में हैं।

Read More