West Bengal: प्रधानमंत्री मोदी के लिए मैं बनाऊंगी मंदिर…रहने की भी करुंगी व्यवस्था, ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?

Mamata Banerjee on PM Modi: शनिवार 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान होना है। मतदान से पहले पश्चिम-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा-सीधा हमला बोला है। बनर्जी का कहना है कि मैं प्रधानमंत्री के लिए एक मंदिर का निर्माण करूंगी और मंदिर में उनके रहने की भी व्यवस्था करूंगी।

दरअसल, ममता बनर्जी शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी सर्टिफिकेट खारिज किए जाने के मुद्दे पर भी बोला। ममता ने कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि कुछ न्यायाधीशों के फैसले बुनियादी योग्यता नहीं रखते। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट एक न्यायाधीश ने आरएसएस से अपने जुड़ाव को स्वीकार किया है।

ममता ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी के एक बयान को लेकर उन पर तंज भी कसा। ममता ने कहा कि अगर उन्हें भगवान ने भेजा है, तो उनके लिए मंदिर में रहना बेहतर है। मैं उस मंदिर के निर्माण की व्यवस्था करूंगी। वह देश को सांप्रदायिकता के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। देश में नफरत फैलाई जा रही है।

हाईकोर्ट का फैसला शर्मनाक- बनर्जी

आगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि टीएमसी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पूरी संभावना है कि आईएनडीआईए गठबंधन सत्ता में आएगा और हम देश को नेतृत्व देंगे। मैं इस गठबंधन को बाहर से समर्थन दूंगी। इस बार बीजेपी केन्द्र से बाहर हो जाएगी।

Read Also: http://Weather Forecast HeatWave: भगवान भास्कर ने तरेरी आंखें…तापमान 48.8 डिग्री के पार, कई लोगों ने गंवाई जान

बुधवार को इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने एक अहम फैसले में बंगाल में कई वर्गों का ओबीसी के दर्जे को रद्द कर 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए थे। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय पर फिर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए दोहराया कि राज्य में कई वर्गों का ओबीसी आरक्षण का दर्जा रद्द करने का अदालत का यह आदेश स्वीकार करने योग्य नहीं है। यह बेहद शर्मनाक है।

Read Also: http://Swati Maliwal Assult Case: केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की न्यायिक हिरासत मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *