Rice Flour Face Pack: गर्मियों के मौसम में लू का चलना शुरू हो गया है। जिससे हमारी त्वचा में ड्राइनेस पैदा हो जाती है और स्कीन अपनी चमक खो बैठती है। ऐसे में हमें घरेलू उबटन और फेस पैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा को ठंडक और निखार दोनों मिलते हैं तो वहीं इसका स्कीन पर कोई साइड इफैक्टस भी नहीं पड़ता। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चावल से प्राकृतिक फेस पैक्स बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
चावल का आटा, गुलाब जल और शहद
चावल के आटे के साथ गुलाब जल और शहद से बेहतर फेस पैक बनाया जा सकता है। एक कटोरी में चावल का आटा, शहद और जरूरत के हिसाब से गुलाब जल लें और इसका मिश्रण करके एक पैक बनाए। इस पैक को अपने चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट तक लगाए और बाद में चेहरे को धो लें। यह फेस पैक गर्मियों के मौसम में बेहतर लाभदायक होता है। इसमें मौजूद शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
खीरा, चावल और एलोवेरा
इस फेस पैक का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है। इसलिए गर्मियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में दो चम्मच चावल का आटा, एलोवेरा जेल और कद्दूकस किया हुआ खीरा हुआ मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट के लगाकर सूखने दें। इसके बाद पानी से इसे अच्छे से धो लें।
चावल का आटा और दूध
यह फेस पैक भी टैनिंग दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इन दोनों के मिलाकर बनाए फेस पैक से त्वचा की रंगत साफ होती है और टैनिंग हल्की होती है। चावल का आटा स्किन को एक्सफोलिएट करता है और दूध मॉइस्चराइज करता है। गर्मियों के मौसम में यह काफी कारगर साबित होता है।
Read Also:West Bengal: सीएम ममता बनर्जी फिर चोटिल, आसनसोल जाते समय हेलिकॉप्टर में गिरीं