UP: मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम जारी, आज शव को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जहर वाले आरोप पर राजनाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया

Mukhtar Ansari Postmortem: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात मौत हो गई। अंसारी को उल्टी और बेहोशी की हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में 9 डॉक्टरों की टीम ने अंसारी का इलाज किया, लेकिन उसकी जान को नहीं बचाया जा सका।

आज 3 डॉक्टरों के पैनल समेत 5 लोगों की टीम मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। इसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

वहीं, अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Read Also: Delhi Liquor Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ाई रिमांड

बता दें कि, माफिया मुख्तार की पहले मंगलवार को तबीयत बिगड़ी थी। करीब 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे जेल में धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जहर देने के आरोप बेबुनियाद हैं।

मुख्तार अंसारी साल 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्र कैद हुई थी। मुख्तार के दादा कांग्रेस के अध्यक्ष और नाना सेना में ब्रिगेडियर थे। मुख्तार अंसारी का शव फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी के रास्ते गाजीपुर लाया जाएगा। एम्बुलेंस के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। काफिले में 26 गाड़ियां रहेंगी। परिवार के लोगों की गाड़ियां काफिले के बीच में चलेंगी।

Read Also: Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट शिवसेना में शामिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *