Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट शिवसेना में शामिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव

Maharashtra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिंदे गुट शिवसेना में शामिल हो गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई नॉर्थ वेस्ट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर उद्धव गुट शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को प्रत्याशी बनाया है। गोविंदा ने 27 मार्च को पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े के साथ बातचीत की है। इसके बाद ही गोविंदा के आम चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी।

ऐसा नहीं है कि अभिनेता गोविंदा पहली बार सियासी मैदान में उतर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से चुनावी ताल ठोक चुके हैं और उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था। इस चुनाव में गोविंदा ने नाइक को 48,271 वोटों से हराया था। वह साल 2004 से साल 2009 तक सांसद रहे थे।

महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 27 पर, शिवसेना 16 पर और NCP 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।

इससे पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से BJP 30 से 32 सीटों पर, शिवसेना 10 से 12 और NCP 6 से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। 6 मार्च को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनने की बात सामने आई थी।

Read Also: IPL 2024 SRH vs MI: चुनावी मौसम में रनों की बरसात, 40 ओवर, 38 छक्के और 41 चौके, टूट गए बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड

वहीं, महाविकास अघाड़ी ने सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगाने के लिए शाम 5 बजे तीनों दलों (कांग्रेस, शिवसेना UBT, NCP शरदचंद्र पवार) की बैठक बुलाई है। कल ही शिवसेना उद्धव गुट ने 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। इनमें 3 सीटों पर कांग्रेस के दावेदार टिकट का इंतजार कर रहे थे। इस ऐलान से शरद पवार नाराज हैं।

Read Also: Delhi Liquor Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को नहीं मिली राहत, 1 अप्रैल तक बढ़ाई रिमांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *