IPL 2024 SRH vs MI: देश इस समय आम चुनाव के मुहाने पर खड़ा है और पूरे देशभर में चुनावी बयार बह रही है। इस बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर में मुंबई इंडियस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड टूट गए। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
जवाब में मुंबई के बल्लेबाजों ने करारा जवाब देते हुए 5 विकेट पर 246 रन कूट डाले और सिर्फ 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कुल मिलाकर 523 रन बने, जो अब किसी टी-20 में सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले साल 2023 में सेंचुरियन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में 517 रन बने थे। अफ्रीका ने 258 और वेस्टइंडीज ने 259 रन कूट डाले थे।
इसके अलावा बीते दिन हुए मैच ने मेन्स टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच ने आईपीएल 2013 में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुणे वॉरियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा 263 रन बने थे। इस मैच में आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने तूफानी शतक लगाया था।
आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर
277/3 -SRH vs MI, 2024
263/5 – RCB vs PV, बेंगलुरु, 2013
257/5 -LSG vs PBKS, 2023
248/3- RCB vs GL, बेंगलुरु, 2016
246/5-CSK vs RR, चेन्नई, 2010
246/5 -MI vs SRH, हैदराबाद, 2024
एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन…
523-SRH vs MI, हैदराबाद, 2024
469- CSK vs RR, चेन्नई, 2010
459-PBKS vs KKR, इंदौर, 2018
458- PBKS vs LSG, मोहाली, 2023
453-MI vs PBKS, मुंबई, 2017
बता दें कि, मुंबई और हैदराबाद के मुकाबले में कुल 38 छक्के और 31 चौके लगे थे। ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी आईपीएल मैच में इतनी बाउंड्रीज लगीं। इससे पहले साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में भी 69 बाउंड्रीज लगी थी।
एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज (4s+6s)
69- CSK vs RR, 2010
69-SRH vs MI, हैदराबाद, 2024
67-PBKS vs LSG, लखनऊ, 2023
67-PBKS vs KKR, इंदौर, 2018
65-DCH vs RR, हैदराबाद, 2008