Haryana Oath Ceremony: हरियाणा के 11वें सीएम बने नायब सैनी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Haryana Oath Ceremony Live Update: हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। मंगलवार सुबह प्रदेश में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में विधायक दल के नेता रूप में नायब सिंह सैनी को चुना गया।