Loksabha Chunav 2024: मिशन 400 पार, ऐलान-ए-उम्मीदवार, हर्षवर्धन समेत कई दिग्गजों का पत्ता कटा
Loksabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों का नामों का ऐलान किया गया। पहली लिस्ट में राजधानी दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। दिल्ली में चार सांसदों के टिकट काटे गए हैं। मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मैदान में होंगे। पूर्व विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया गया है।