Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि

Delhi NCR Weather Update: शुक्रवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। धूल भरी आंधी के साथ कई इलाकों में बंदाबांदी देखने को मिली है। हल्की बूंदाबांदी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया था।

बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। दिनभर तेज धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे गर्मियों का एहसास होने लगा था।

दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। हालांकि, तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी। दिल्ली, नोएडा समेत अन्य हिस्सों में बदले मौसम से गर्मी पर थोड़ा ब्रेक जरूर लगा है। हालांकि, गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। इस समय रबी की फसल गेहूं की कटाई हरियाणा समेत कई राज्यों में शुरू हो चुकी है।

अगर देर रात या आगामी दो दिनों में (मौसम विभाग पूर्वानुमान) तेज बारिश और ओलावृष्टि होती है तो किसानों के लिए परेशानी बढ़ना निश्चित है। गेहूं की फसल इस समय खेत में पकी हुई तैयार खड़ी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि दो दिनों के बीच दिल्ली और आसपास के इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा।

Read Also: Bihar: कांग्रेस और आरजेडी में सीटों का बंटवारा, संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

इसके चलते बादल, बूंदाबांदी, गर्जना वाले बादल बनने जैसी मौसमी घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। उधर, मौसमी बदलाव की इन गतिविधियों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। राजधानी में कई दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही थी, जिससे रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा था।

Read Also: Rajupal Hatyakand: सीबीआई कोर्ट ने अतीक गैंग के 7 गुर्गों को दिया दोषी करार, 6 को उम्रकैद और एक दोषी को चार साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *