Ujjain: भस्म आरती के दौरान महाकाल गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Ujjain Mahakal Temple Fire: होली के पावन पर्व पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 5 पुजारी समेत 14 श्रद्धालु झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई। गर्भगृह में होली के चलते कवर लगाया गया है, जिसने आग पकड़ी और श्रद्धालुओं पर गिर गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सभी खतरे से बाहर हैं।