Haryana: नफे सिंह राठी हत्याकांड की CBI करेगी जांच, गृह मंत्री विज ने सदन में दी मंजूरी

Haryana Nafe Singh Rathee Hatyakand: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 5वें दिन जारी है। सीएम मनोहर लाल ने पूर्व विधायक और इनेलो (INLD) प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत पर शोक जताया। सदन की कार्यवाही से पहले सभी विधायकों ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि, रविवार को इनेलो नेता की बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी और इसकी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान से लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

नफे सिंह राठी हत्याकांड को लेकर पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार को घेरा था और कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट गया है। उन्हें प्रदेश पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। राठी हत्य़ाकांड की जांच सीबीआई से होनी और सभी पहलुओं से पर्दा उठना चाहिए। इस पर विज ने कहा कि अगर विपक्ष को प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं है तो सीबीआई जांच की अनुमति देता हूं।

Read Also: Pankaj Udhas Passes Away: नहीं रहे महान गजल गायक पंकज उधास, साल 2006 में मिला था पद्मश्री

गृह मंत्री विज ने सदन में कहा कि मैंने मूल बात पहले ही कह दी थी कि बड़ी दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि नफे सिंह उनके साथ दो बार विधायक रह चुके थे। यहां पर यह मामला ज्यादा उठाया जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा मांगी थी। दो साल पहले मेरे पास जानकारी आई थी।

हां, उन्होंने सुरक्षा मांगी थी। एसपी झज्जर को 2022 में उन्होंने लेटर दिया था, जिसको रजिस्टर्ड किया गया था। इसके बाद इसकी जांच की गई थी, जांच में पता चला कि एक व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा था। उसको पकड़ कर पुलिस लेकर आई। ऐसा नहीं है कि पुलिस काम नहीं कर रही है। मेरे पास वह नहीं आए। मेरे पास यदि कोई आए और काम न हो। ऐसा हो नहीं सकता।

Read Also: Amrit Bharat Station Scheme का PM Modi ने किया शुभारंभ, इन 500 से ज्यादा स्टेशनों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सर्विस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *