Amrit Bharat Station Scheme का PM Modi ने किया शुभारंभ, हरियाणा को मिली करोड़ों की सौगात-15 स्टेशनों का पुनर्विकास, भट्टू कलां रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

संतोष कुमार सिंह

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के प्रयासों के तहत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री में कहा कि  अब भारत बड़े सपने देखता है और रात दिन सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है। केन्द्र सरकार लगातार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है। जनता को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

हरियाणा को मिली सौगातें

इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान  रेलवे से जुड़ी कोसली विधानसभा में दो परियोजनाओं शिलान्यास हुआ। साथ ही  फतेहाबाद का भट्टू कलां रेलवे स्टेशन 12 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि दी गई है। इन रेलवे परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

12.36 करोड़ से चमकेगा भट्टू कलां का रेलवे स्टेशन

इस योजना की बाबत कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13.80 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण तथा 47.78 करोड़ की लागत से डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के कार्य का शिलान्यास किया।

ये सुविधायें होंगी विकसित

कोसली स्टेशन पर 13. 80 लाख रूपये की लागत से आवश्यक सुविधाओं फुटओवर ब्रिज, ऊंचे प्लेटफार्म, प्लेटफॉर्म शैडो, दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं, पेयजल, टाइलेट, प्रतीक्षा हाल के अतिरिक्त स्टेशन तक आसान पहुंच मार्ग, स्टेशन का सुंदरीकरण  की व्यवस्था के अलावा स्टेशन के आसपास का भू-विकास, दिखाई देने वाला संकेतक, प्लाजा, परिवहन के लिए स्टेशन का बहुआयामी विकास तथा शहर के दोनों ओर से स्टेशन का जुड़ाव जैसे कार्य किए जाने हैं।

बावल विधानसभा को मिली ये सुविधायें

बावल विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी करोड़ों रूपये की लागत की दो परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया, जिनमें आरयूबी बावल-70 व आरयूबी कुंड-18 शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उक्त दोनों आरयूबी का वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर लोकार्पण किया।

Read Also: Ind vs Eng Ranchi Test: राजकोट के बाद रांची टेस्ट में जीत, भारत का सीरीज पर कब्जा, गिल और जुरैल की धमाकेदार साझेदारी

12.36 करोड़ से चमकेगा भट्टू कलां का रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भट्टू कलां रेलवे स्टेशन 12 करोड़ 36 लाख रुपये से चमकेगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रेलवे स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

फतेहाबाद का होगा कायाकल्प

 बीकानेर रेलवे मंडल के अंतर्गत आने वाला भट्टू कलां रेलवे स्टेशन जिला फतेहाबाद मुख्यालय का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। जिसके कायाकल्प की मांग लंबे समय से चल रही थी। अब इस रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत केंद्र सरकार आधुनिक रूप देकर विकास करेगी।

Read Also: Pankaj Udhas Passes Away: नहीं रहे महान गजल गायक पंकज उधास, साल 2006 में मिला था पद्मश्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *