Haryana: नफे सिंह राठी हत्याकांड की CBI करेगी जांच, गृह मंत्री विज ने सदन में दी मंजूरी
Haryana Nafe Singh Rathee Hatyakand: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 5वें दिन जारी है। सीएम मनोहर लाल ने पूर्व विधायक और इनेलो (INLD) प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत पर शोक जताया। सदन की कार्यवाही से पहले सभी विधायकों ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि, रविवार को इनेलो नेता की बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।