Haldwani Violence: हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस के हत्थे चढ़ा, दिल्ली से हुई गिरफ्तारी
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में 8 फरवरी को भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तराखंड पुलिस प्रवक्ता आईजी निलेश भरने ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हिंसा के बाद से फरार चल रहा था।